अभिषेक शर्मा जो वर्तमान में इंडिया और इंग्लैंड के बीच में हुए T20 सीरीज में अंग्रेजों की खाट खड़ी कर दी आज सभी भारतीयों के दिलों दिमाग में छाए हुए हैं। रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए मात्र 54 गेंद में 135 रन ठोक डाला जिसमें एक से एक गगन भेदी छक्के शामिल है। उन्होंने कुल 13 छक्के लगाए जो किसी भारतीय द्वारा एक पारी में किसी T20 में लगाए जाने वाला सबसे अधिक छक्का है। विपक्षी गेंदबाजों के लिए काल साबित होते हुए अभिषेक शर्मा ने मात्र 54 गेंदों में ही 135 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। पहला 50 रन केवल 17 गेंद पर बना डाला और दूसरा 50 रन अगले 20 वालों में पूरा किया इस प्रकार उन्होंने मात्र 37 गेंद में सेंचुरी लगा दी। 18 ओवर में आदिल रशीद की गेंद पर वह आउट हो गए। किन्तु आउट होने से पहले वो नया रिकॉर्ड अपने नाम कर गए जो थे 135 रन का व्यक्तिगत स्कोर। किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा अंतरराष्ट्रीय T20 में बनाए जाने वाला यह सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इन्होंने अपने दोस्त शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में 126 रन की नाबाद पारी खेल कर बनाया था इससे पहले या रिकॉर्ड ऋतुराज गायकवाड 123 विराट कोहली 122 के नाम दर्ज है।
बचपन से ही छक्का मारने में माहिर थे :

फोटो :- गूगल
आपको जानकार आश्चर्य होगा कि अभिषेक शर्मा मात्र जब साढ़े तीन साल के थे तब से ही वह क्रिकेट खेलना शुरू कर दिए था उनका पहला कोच उनके पिता श्री राजकुमार शर्मा थे जो एक पूर्व क्रिकेटर है भी उनको लोकल ग्राउंड पर ले जाकर ट्रेनिंग देते थे। अभिषेक शर्मा को बचपन से ही गेंद को ग्राउंड के बाहर भेजने का शौक था जिसमें कई बार गेंद गुम भी हो जाता था। अमृतसर का गांधी स्टेडियम जहां अभिषेक शर्मा बचपन में ट्रेनिंग लेते थे वहां के कर्मचारी और कोच अक्सर परेशान रहते थे। यहां तक की उन्होंने एक बार उनके पिता राजकुमार शर्मा से भी अनुरोध किया कि वह अपने बेटे को समझाएं की अपनी आक्रामकता को थोड़ा नियंत्रित करके खेलें परंतु उनके पिता ऐसी बातों को सुनकर सिर्फ टाल देते थे। उन्होंने अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाजी शैली को कभी भी हतोत्साहित करने का प्रयास नहीं किया। रविवार को वानखेड़े में अपने बेटे को 135 रनों का स्कोर बनाने के बाद गर्व से सीना चौड़ा करते हुए कहा कि अभिषेक को बड़े शॉट मारने का शौक तब से है जब वह 14 -15 साल का था। अपने से अलग आयु वर्ग के लड़कों के के साथ भी जा खेलता था तब भी वह इसी तरह की लंबी-लंबे छक्के मारता था अर्थात हम कर सकते हैं कि अभिषेक शर्मा जो आज आक्रामक खेल दिखाया है वह उसका वास्तविक खेल है जिसे निखारने में हमने कोई कसर नहीं छोड़ी है
अभिषेक शर्मा का व्यक्तिगत जीवन :-
पूरा नाम :- अभिषेक शर्मा
जन्म तिथि :- 04 सितम्बर 2000
जन्म स्थान :- अमृतसर, पंजाब
स्कूल :- दिल्ली पब्लिक स्कूल
पिता :- श्री राज कुमार शर्मा
माता :- श्री मति मंजू शर्मा
बहन :- कोमल शर्मा एवं सानिया शर्मा
वैवाहिक जीवन :- अविवाहित
खेल टीम :- भारत
आईपीएल टीम :- सन राइज़र्स हैदराबाद
रोल :- आल राउंडर
बैटिंग :- बायाँ हाथ (left handed )
बॉलिंग :- बाएँ हाथ से पारम्परिक स्पिन (left arm orthodox spin )
पहला कोच :- राजकुमार शर्मा (पिता ), प्रकाश चंद, हरविंदर सिंह, युवराज सिंह (पूर्व भारतीय खिलाड़ी ), राहुल द्रविड़ (पूर्व भारतीय खिलाड़ी), एवं राजन गिल
पसंदीदा क्रिकेटर :- सचिन तेंदुलकर एवं महेंद्र सिंह धोनी
हॉबीज :- घूमना एवं गाने सुनना
अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल:-

फोटो : BCCI
वैसे तो अभिषेक शर्मा का सितारा अभी बुलंद हुआ है और प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का करने में लगे हुए हैं। यदि वह इसी कंसिस्टेंसी के साथ खेलते रहे तो उनका स्थान भारतीय टीम में पक्का है लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की शुभमन गिल उनके उनके बचपन के दोस्त हैं दोनों की दोस्ती बहुत गहरी है। अंडर -14 में यह पंजाब के लिए दोनों ओपनिंग किया करते थे।
अभिषेक शर्मा की स्कूलिंग:-
अभिषेक शर्मा ने अपनी पढ़ाई – लिखाई दिल्ली पब्लिक स्कूल जो अमृतसर में है से किया है दसवीं क्लास तक वे 80% से अधिक मार्क्स के साथ पास किया है जिसे पता चलता है कि वह पढ़ाई लिखाई में भी काफी अच्छे थे बाद की पढ़ाई व जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी से की है।
अभिषेक शर्मा का शुरुआती करियर:-
अभिषेक शर्मा पहला घरेलू मैच पंजाब अंदर- 12 से खेलना शुरू किया था। 2013 से 2016 तक पंजाब अंडर- 16 के लिए खेले। 2015-16 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अंडर 16 की ओर से खेलते हुए सबसे अधिक रन बनाया। 2016 में एशिया कप अंडर-19 को लीड किया। 2017-18 में पंजाब के लिए अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेला था। 2017 में ही उनका चयन न्यूजीलैंड में आयोजित 2018 आईसीसी अंडर-19 विश्व क्रिकेट कप के लिए किया गया जो उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था। इस मैच में उनके साथ उनके बचपन के दोस्त शुभमन गिल भी थे। इस कप के बाद दोनों की किस्मत खुल गई।
अंतरराष्ट्रीय करियर :-
अभिषेक शर्मा ने अपना पहला टी20ई अंतरराष्ट्रीय मैच की शुरुआत भारत के लिए 2024 में किया जिंबॉब्वे के खिलाफ। जुलाई में खेले गए इस मैच में अभिषेक शर्मा ने अपना पहला t20 शतक भी लगाया।
आईपीएल करियर :-

फोटो :- गूगल
अभिषेक शर्मा की आईपीएल की जर्नी दिल्ली कैपिटल के साथ शुरू हुई थी 2018 में जिसमे दिल्ली कैपिटल ने उन्हें 20 लाख के बेस प्राइस पर 55 लाख में खरीदा था। 2019 में उन्हें सन राइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल कर लिया तब से लेकर अभी तक वह हैदराबाद की तरफ से खेलते आ रहे हैं।